Haryana News: पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर उन्हें घर-घर पहुंचाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'ये है मोदी जी का परिवार ! भारतीय जनता पार्टी को जो प्यार पूरे देश में मिल रहा है उसके पीछे हर कार्यकर्ता का अथक परिश्रम और समर्पण है। बूथ-बूथ और घर-घर जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और योजनाओं के बारे में हर बारीक चीज बताने वाले सभी कार्यकर्ता साथियों को नमन।'













Click it and Unblock the Notifications