Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने करनाल में बूथ पर जाकर किया मतदान, आम मतदाताओं से की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपने बूथ पर जाकर मतदान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'पहले मतदान फिर जलपान। आज करनाल में अपने बूथ पर सबसे पहले अपना मतदान कर नागरिक कर्तव्य का निर्वहन किया। मैं सभी मतदाताओं से बढ़ चढ़ कर मतदान करने का आह्वान करता हूँ। आपका एक एक वोट देश के लिये, देश के लोकतंत्र के लिये महत्वपूर्ण है अतः अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुये यथाशीघ्र मतदान करें और अधिक से अधिक वोटिंग के लिए अपने आसपास के सभी लोगों से अपील करें।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में छठे चरण में आज मतदान हो चुका है। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपने बूथ पर जाकर मतदान किया है।












Click it and Unblock the Notifications