Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में किए दर्शन, संतों का लिया आशीर्वाद
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में दर्शन कर पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में दर्शन कर पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश के परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं प्रगति के लिए प्रार्थना की।'

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी है। पूर्व सीएम खट्टर करनाल सहित प्रदेश की अन्य सीटों पर भी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने करनाल के आत्म मनोहर जैन मंदिर में पूजा अर्चना कर जैन संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications