Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-'मुस्लिम लीग की छाप'
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग की छाप बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणापत्र जारी किया है, उसमें पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है और इस मुस्लिम लीग वाले घोषणापत्र के बचे-खुचे हिस्से में वामपंथी पूरी तरह से हावी रहे हैं।'

आपको बता दें कि कांग्रेस ने कल लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कई गारंटियां दी है। भाजपा घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस को निशाने पर ले रही है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। इसके साथ ही घोषणा पत्र के बाकी बचे हिस्से पर वामपंथी पूरी तरह से हावी हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications