Haryana News: पीएम मोदी की साधना पर बोले पूर्व सीएम खट्टर, कहा-'भारत का सांस्कृतिक सूर्योदय'
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी की साधना को भारत का सांस्कृतिक सूर्योदय बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत का सांस्कृतिक सूर्योदय'

आपको बता दें कि जहां स्वामी विवेकानंद ने साधना की थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधनारत है। भारत के सुदूर दक्षिण तक कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री ध्यानमग्न हैं। प्रधानमंत्री कल फाइनल वोटिंग के दिन तक ध्यान में रहेंगे।
कन्याकुमारी में मौजूद शिला पर बैठकर कभी जगतगुरु स्वामी विवेकानंद ने भी ध्यान लगाया था और अब इसी शिला पर पीएम मोदी ध्यान लगा रहे हैं। जिससे यह आकर्षण का केंद्र बन गई है। माना जाता है कि स्वामी विवेकानंद के जीवन में समंदर के बीच उभरी इस शिला का महत्व वही था। जो गौतम बुद्ध के लिए सारनाथ का था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी की साधना को भारत का सांस्कृतिक सूर्योदय बताया है।












Click it and Unblock the Notifications