Haryana News: करनाल के इंद्री में बोले पूर्व सीएम खट्टर, कहा-'पहले से ज्यादा होगा मतों की जीत का अंतर'

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को करनाल के इंद्री विधानसभा में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार किया है। भाजपा ने करनाल लोकसभा सीट से मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'चुनावी शंखनाद हो चुका है। हरियाणा ने 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया है और इस बार भी 400 पार में हरियाणा अपनी 10 सीटों की भागीदारी करेगा और पहले से भी ज्यादा मतों की जीत के अंतर से करेगा। आज करनाल लोकसभा क्षेत्र के इंद्री विधानसभा कार्यकर्ताओं ने जीत के इसी संकल्प को दोहराया है। हरियाणा अपने 10 परिवर्तनकारी सालों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 400 पार के नारे को साकार करने में अपना पूर्ण योगदान देगा।'

manohar lal

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी ने करनाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। मनोहर लाल हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। चर्चा है कि पार्टी इन्हें केंद्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इंद्री विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+