Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया नमन, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'समाज में समानता और समरसता के उद्घोषक, भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन। हमें मिलकर समतापूर्ण और समुन्नत समाज के आदर्शों का निर्वहन करते हुए बाबा साहब के सपनों के भारत का निर्माण करना है।'

आपको बता दें कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक दलित महार परिवार में हुआ था। वह एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे।जिन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया था। उनकी जयंती पर हम सभी उनके विचार उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications