Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने नीलोखेड़ी में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, विकसित भारत को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीलोखेड़ी विधानसभा में जनसंपर्क यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज नीलोखेड़ी विधानसभा में जनसंपर्क यात्रा में परिवारजनों से भेंट कर रहा हूं। हर जगह यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के स्वप्न को लेकर जन जन में उत्साह और भरोसा दिखाई दे रहा है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीलोखेड़ी विधानसभा में जनसंपर्क यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने है।












Click it and Unblock the Notifications