Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने पानीपत में किया रोड़ शो, प्रचार थमने से पहले की यह अपील

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में चुनाव प्रचार थमने से पहले पानीपत में रोड़ शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'पानीपत के कोने कोने में कमल की बयार है, धूप की जगह भाजपा की किरणों का तेज है। करनाल लोकसभा के मेरे परिवारजन 25 मई को ज्यादा से ज्यादा वोट कर प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ेंगे। आज पानीपत में हुए रोड शो के उमंगमय दृश्य । आप सभी का इस असीम समर्थन के लिए आभारी हूं, आपके विश्वास को प्रणाम।'

manohar lal

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार आज शाम को थम गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी थी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में चुनाव प्रचार थमने से पहले पानीपत में रोड़ शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+