Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने पीएम मोदी के हरियाणा आगमन पर किया अभिनंदन, ऐसे जताया आभार
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी के हरियाणा की धरती पर आगमन पर अभिनंदन करते हुए आभार जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज हरियाणा के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है। मोदी जी फिर एक बार, अबकी बार 400 पार। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा की पावन भूमि पर आने और लोगों में एक नई ऊर्जा और उत्साह जगाने के लिए हार्दिक अभिनंदन और आभार। हरियाणा की हर लोकसभा से कमल खिलेगा, यह धाकड़ हरियाणा की गारंटी है !'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम मोदी के हरियाणा की धरती पर आगमन पर अभिनंदन करते हुए आभार जताया है।












Click it and Unblock the Notifications