Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने पटौदी में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के पटौदी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज पटौदी में आयोजित विजय संकल्प रैली में पधारे परिवारजनों से संवाद किया। जब सम्मान स्वाभिमान और सुरक्षा की गारंटी पूरी होती है तो जनता का विश्वास अपनत्व में बदल जाता है, भाजपा के प्रति यही अपनत्व का भाव आज हर चेहरे पर नज़र आ रहा है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के पटौदी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications