Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने फिरोजपुर झिरका में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फिरोजपुर झिरका में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज फिरोजपुर झिरका में आयोजित विजय संकल्प रैली में पधारे परिवारजनों से संवाद किया। तपती धूप में भी मेरी माता बहनें, युवा और बड़े बुजुर्ग लोकतंत्र के महापर्व में विजय का इतिहास रचने के लिए भाजपा को आशीर्वाद देने आ रहे हैं, यह अद्भुत दृश्य है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फिरोजपुर झिरका में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications