Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने पानीपत में जनसभा को किया संबोधित, भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'गर्मी की चिंता नहीं, धूप का कोई असर नहीं, मेरे सभी परिवारजन हमेशा की तरह इतिहास रचने के लिए ताकत बनकर साथ खड़े हैं। आज पानीपत में आयोजित जनसभा में परिवारजनों से 25 मई को करनाल को कमलमय करने की अपील की और अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान का आग्रह किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications