Haryana News: पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन से विकसित भारत का सपना होगा साकार: मंत्री डॉ बनवारी लाल
Haryana News: हरियाणा के सहकारिता,जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को झज्जर स्थित श्री कृष्ण यादव धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात के 109 वे संस्करण को कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ ध्यान से सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को जन -जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन से विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में हर वर्ग को मजबूती के साथ देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। कोई भी देश जब तक आत्मनिर्भर और विकसित नहीं बन सकता। जब तक उसका इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत व दुरूस्त न हो। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रेल, रोड, शिक्षा व स्वास्थ्य पर फोकस रखा गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सरकार आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने 109वें एपिसोड में 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के निमित्त सभी से राष्ट्र के प्रति अपने लोकतांत्रिक एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति सचेष्ट होकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का आग्रह किया है। जिसके लिए हमें मजबूती के साथ कार्य करना है।
मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष का भाग्य उज्ज्वल है। क्योंकि लंबे समय बाद अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना हुई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने करोड़ों लोगों को एकता के सूत्र में बांधा है। देशभर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए। किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 6 हजार रुपए सालाना दिए जा रहे हैं। हम सब मिलकर भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के सपने व नजरिए को हमें अमली जामा पहनाना है।
उन्होंने कहा कि आज हम विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगले तीन सालों में हम जापान को पीछे छोड़ देंगे और हमसे आगे सिर्फ अमेरिका और चीन रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार भारत वर्ष 2047 में आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र अवश्य बनेगा। भारत के पास आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में अपने आप को स्थापित करने का सुनहरा अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications