Haryana News: बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने पर बोले डिप्टी सीएम, कहा-'हिसार छोड़कर भागेंगे या रुकेंगे'

Haryana News: हिसार से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक साल तक वह फैसला नहीं ले पा रहे थे और आखिरकार उन्होंने फैसला लिया है। यह उनकी सोच है। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पॉलिटिकल आदमी कब पॉलिटिकल फैसला लेता है। यह उस पर निर्भर करता है। वह एक साल से निर्णय नहीं ले पा रहे थे। अब उन्होंने निर्णय लिया है। उनकी सोच है। जिनके प्रति वह गए हैं। भगवान उनकी सोच को आशीर्वाद दें। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने जो कदम उठाया है। वह उनकी सोच के मुताबिक उठाया है। वह आगे क्या करना चाहते हैं। हिसार छोड़कर जाएंगे या हिसार में रुकेंगे या सोनीपत जाएंगे। यह समय बताएगा।

dushyant choutala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि चौधरी अजय सिंह चौटाला ने चौधरी देवीलाल की सोच के साथ जननायक जनता पार्टी का निर्माण किया। उसी सोच को आगे लेकर जाना है। इस सोच के दायरे में हम किसान और आमजन को कैसे ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दे पाए। हम साढ़े चार साल में उसमें कामयाब भी रहे हैं। आगे भी इसी सोच को साथ लेकर जनता की सेवा करेंगे।

आपको बता दें कि बृजेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा की हरियाणा में सरकार की सहयोगी पार्टी जेजेपी का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक अब बीजेपी हरियाणा में गठबंधन की सहयोगी जेजेपी को एक लोकसभा सीट दे सकती है। संभावना है कि हिसार लोकसभा सीट से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+