Haryana News: हरियाणा में विभागीय परीक्षाएं 19 जून से होगी, अधिकारियों को 30 मई से यहां भेजना होगा अनुरोध

Haryana News: हरियाणा में आगामी जून माह में होने वाली विभागीय परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को अंतिम तिथि 30 मई 2024 से पहले कार्मिक विभाग को अपना अनुरोध भेजना होगा। ताकि इसे निर्धारित समय के भीतर केंद्रीय परीक्षा समिति को भेजा जा सके।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस आशय का एक पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार जिन एचसीएस अधिकारियों की इंडक्शन ट्रेनिंग को प्रशिक्षण शाखा द्वारा पूर्ण घोषित नहीं किया गया है। वे विभागीय परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे।

exam

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा सहायक आयुक्त और अतिरिक्त सहायक आयुक्त समेत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, कृषि और बागवानी, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, विकास एवं पंचायत तथा पंचायती राज, मत्स्य पालन, वन, आबकारी और कराधान, जेल, वन्य प्राणी संरक्षण और निर्वाचन विभाग के लिए आगामी 19 जून से विभागीय परीक्षा आयोजित की जानी है। यह परीक्षा पंचकूला के सेक्टर-12-ए स्थित सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी। इन परीक्षाओं की डेटशीट csharyana.gov.in पर भी उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+