Haryana News: अवैध शराब बिक्री पर कसेगा शिकंजा, गृहमंत्री अनिल विज ने कही बड़ी बात
Haryana News: हरियाणा में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ राज्य प्रवर्तन ब्यूरो एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अवैध और कच्ची शराब पर शिंकजा कसने के लिए 19 दिसम्बर 2023 को 22 जिलों में एक साथ छापेमारी की गई थी। इस विशेष ऑपरेशन के दौरान कुल 35 अभियोग अंकित किये गये तथा 36 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई,वहीं 901 लीटर लाहन 57 लीटर कच्ची शराब( कुल 958 लीटर ) तथा 606.5 बोतल देसी शराब और 1363 बोतल अंग्रेजी व 775 बोतल बीयर जब्त की गई है।

राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो को निर्देश जारी करअवैध खनन और अवैध शराब के खिलाफ अभियान को अधिक कठोरता और प्रभावशीलता के साथ तेज करने के लिए कहा था। उन्होंने जानकारी दी कि परिवहन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, बिजली और सिंचाई के अन्य हितधारक विभागों के साथ भी सहयोग चल रहा है।
वहीं ब्यूरो को अधिक अधिकारी, जनशक्ति और संसाधन उपलब्ध कराए जाने पर इसी तरह के अभियान शुरू किए जाएंगे। गृहमंत्री अनिल विज ने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे गलत काम करने से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इधर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एडीजीपी डॉ. ए.एस. चावला ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों को एक साथ कई स्थानों पर निशाना बनाने से सकारात्मक परिणाम मिलना तय है।
यह भी पढ़ें Haryana News: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में बोले गृहमंत्री विज, हर षड्यंत्र का होगा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications