Haryana News: सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने ली विभाग की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Haryana News: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारी चीनी मिलों में गन्ने की पिराई क्षमता और चीनी की रिकवरी बढ़ाई जाए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गोदामों में रखी चीनी में नमी न आए। इसका ध्यान रखा जाए। प्रदेश में पिराई सीजन 2023-2024 के लिए गन्ने की पिराई का अनुमानित लक्ष्य 416 लाख क्विंटल रखा गया है।

मंत्री डॉ. बनवारी लाल गन्ने की पिराई सीजन 2023-2024 के लिए सहकारी चीनी मिलों की कार्य दक्षता पर बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सहकारिता मंत्री को अवगत कराया गया कि 23 जनवरी 2024 तक चीनी मिलों में 167.43 लाख क्विटंल गन्ने की पिराई हो चुकी है और 14.78 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हो चुका है। चीनी की रिकवरी 9.37 प्रतिशत रही है। जबकि गत वर्ष चीनी की रिकवरी 9.12 रही थी। चीनी मिलों की क्षमता का 86.71 प्रतिशत का उपयोग किया गया है। इसी प्रकार जींद सहकारिता मील में चीनी की रिकवरी 9.94, शहाबाद की 9.85 और सोनीपत की 9.76 प्रतिशत रही है। मंत्री ने कहा कि जिन चीनी मिलों की जैसे रोहतक, कैथल और पानीपत की चीनी रिकवरी कम रही है। इनकी रिकवरी बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाए।

banvari lal

इस बात की भी जानकारी दी गई कि हैफेड शुगर मिल फफड़ाना, असंध में चीनी रिकवरी 8.73 प्रतिशत दर्ज की गई। निजी शुगर मिलों में सरस्वती शुगर मिल यमुनानगर, पिकाडली, भादसो, नारायणगढ़ शुगर मिलों में रिकवरी क्रमशः 9.37 प्रतिशत, 9.55 प्रतिशत तथा 10.43 प्रतिशत रही। इस बात की भी जानकारी दी गई कि सहकारिता शुगर मिल जींद में प्रतिदिन पिराई क्षमता 1750 टन, शाहबाद में 5000, सोनीपत की 2200, करनाल की 3500, पलवल की 1900, गोहाना व महज 2500-2500, पानीपत की 5000, कैथल की 2500 तथा की रोहतक की 3500 टन है। बैठक में सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. वी राजा शेखर वुंडरू, हरियाणा शुगरफैड के प्रबंध निदेशक संजय जून सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जानकारी दी गई कि शुगर फैड ने अपने संसाधनों से किसानों को 444.94 करोड़ रुपए की अदायगी की गई। मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि किसानों को गन्ने की खरीद की अदायगी समय दी जानी सुनिश्चित की जाए। शुगरफैड ने इस सीजन में अभी तक 167.56 लाख क्विंटल गन्ने की 646.46 करोड़ रुपए से की खरीद की है। चीनी का अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 तक बिक्री मूल्य औसतन 3704.40 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मंत्री को अवगत कराया गया कि पानीपत पुरानी शुगर मिल के प्लांट व मशीनरी की निष्पादन के लिए नेशनल फैडरेशन दिल्ली से डीएनआइटी प्राप्त हो चुकी है। राष्ट्रीय़ शुगर संस्थान कानपुर प्लांट व मशीनरी का मूल्यांकन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+