Haryana News: कुरुक्षेत्र में गरजे सीएम योगी, कहा-'पाकिस्तान का डर दिखाने वाले वहीं चले जाए'
Haryana News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में आयोजित महाविजय संकल्प रैली में भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कड़े हमले बोले। कुरुक्षेत्र के मैदान में गरजते हुए योगी ने कांग्रेस नेता के बयान पर कहा कि पाकिस्तान का डर दिखाने वाले पाकिस्तान चले जाए और वहां जाकर भीख मांगें।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस विरासत पर टैक्स लगाने की बात कर रही है। ये विरासत टैक्स ओरंगजेब वाला जजिया कर है। हम औरंगजेब की आत्मा को स्वतंत्र भारत में जिंदा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी हटाने का जो नारा पहले दादी देती थी। वही नारा अब पोता भी दे रहा है। आप लोग इनके झांसे में न आएं। ये आपकी प्रॉपर्टी को बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों में बांट देंगे। सीएम योगी ने कहा कि हमने यूपी में माफियाओं को जहन्नुम में पहुंचाया। भाजपा सरकार में अब हरियाणा भी अपराध मुक्त प्रदेश बन रहा। हरियाणा की भाजपा सरकार ने अपराधियों को खत्म किया है। भ्रष्टाचार को खत्म किया है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप की शुरुआत सुबह झूठ से होती है और शाम को झूठ पर ही खत्म होती है। ये लोग देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सत्ता से दूर रखना होगा। वरना ये देश को लूटकर खा जाएंगे। इसलिए आने वाली 25 मई को हरियाणा में भाजपा को जिताएं और सभी 10 की 10 सीटों पर कमल के फूल को खिलाकर मोदी को मजबूत करें। आज भाजपा सरकार जनता के सम्मान, सुरक्षा और गरीबों के लिए काम कर रही है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का कुरुक्षेत्र रैली में पहुंचने पर कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल, कमलेश ढांडा, लीलाराम गुर्जर, डॉ पवन सैनी, उमा सुधा, अशोक गुर्जर, संदीप सिंह, कृष्ण बेदी, जनरल डीपी वत्स, कैलाश भगत, रवि तारावाला, आत्मप्रकाश मनचंदा और अर्चना गुप्ता ने स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारे भी लगते रहे।
सीएम योगी ने कहा कि हमने 10 साल में नरेद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को बदलते देखा है। आज एक मजबूत भारत है जो आंख में आंख डालकर बात करता है। यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। आज कोई भी दुश्मन हमारी सीमाओं में घुसपैठ नहीं कर सकता। भारत के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान हुआ है। 10 साल पहले भारत में कहीं भी कोई भी सुरक्षित नहीं था। हर जगह डर का आलम था। हर जगह विस्फोट होते थे। लेकिन आज कही भी विस्फोट नहीं होता। अब सब सुरक्षित हैं। कांग्रेस के समय में सुबह की शुरूआत एक घोटाले से होती थी। लेकिन शाम होते-होते बम धमाके की खबर आती थी। कई लोग मारे जाते थे। सबको डर रहता था कि पता नहीं कब कौन इसकी चपेट में आ जाए। लेकिन अब ऐसा नहीं होता। यही परिवर्तन है। आज का भारत एयर स्ट्राइक कर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करवा रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई और संदेश दिया कि देखो हम शांतिप्रिय देश हैं। लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। शांति केवल बोलने से नहीं आती। वह तो अपनी ताकत से हांसिल की जाती है। भारत अब मोदी जी के नेतृत्व में देश के 140 करोड़ भारतीयों को एहसास करा रहा है यहां विकास भी है। रेलवे भी है। शांति भी है और भारत तेज गति से विकास की और बढ़ रहा है। यहां आईआईटी बन रहे हैं। मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। विश्वविद्यालय बन रहे हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। देश से भ्रष्टाचार खत्म हुआ है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी पूर्व सांसद और अपने इनोवेशन के लिए पहचान रखने वाले नवीन जिंदल को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजें। वे आपकी आवाज उठाएंगे। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल का फूल खिलाकर मोदी को दें और देश के विकास में योगदान दें।
सीएम योगी ने आगे कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर धर्मयुद्ध लड़ा गया था। भाइयों इस पावन धारा की महिमा आज भी दुनिया में गूंजती है। 5000 वर्षों पहले यहां असत्य पर सत्य की जीत हुई। 4 जून को भी जो परिणाम आने वाला है। वह सत्यमेव जयते क्योंकि मैं अयोध्या में प्रभु राम की पावन धरा से यहां पर आया हूं। अयोध्या में राम मंदिर 500 वर्षों के तप के बाद बना है। वहीं यहां से लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण का जो उपदेश उन्होंने आज से 5000 वर्ष पहले दिया था। वह आज भी प्रासंगिक है। उनकी पावन धरा का संदेश लेकर में मथुरा जाउंगा तो वहां सभी बोलेंगे कि काशी और अयोध्या पूरी हुई। अब मथुरा की बारी है।












Click it and Unblock the Notifications