Haryana News: सीएम सैनी ही होंगे विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया एलान

Haryana News: हरियाणा में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। सीएम सैनी ही विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार को पंचकूला पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर से हरियाणा की जनता का विश्वास जीतने जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार बनने पर नायब सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी एलान किया कि भाजपा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि 2019 में बहुमत न मिलने पर भाजपा ने जजपा, हलोपा व निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी।

amit shah

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मन में कोई भी संशय मत रखें। मेरी बात पर भरोसा रखें। भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि पीएम मोदी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने पिछले दस साल में कोई ऐसा काम नहीं किया है। जिससे हमें सिर झुकाना पड़े। हमें हर मतदाता के पास सिर उठाकर जाना है।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए हरियाणा की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सरकार आती थी जो सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाती थी तो दूसरी सरकार सिर्फ अपने जिले में काम करती थी। भाजपा सरकार ने पूरे हरियाणा का समग्र विकास किया है। सभी जिलों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन दस साल में कोई यह नहीं कह सकता कि हरियाणा में किसी की दबंगई चलती है। हरियाणा में कानून व्यवस्था को सिर्फ भाजपा सरकार ने सुधारा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब देब और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल भी मंच पर मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+