Haryana News: सीएम सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हेलीपैड पर किया स्वागत, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर हेलीपैड पर पहुंच कर उनका स्वागत किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरियाणा आगमन पर देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रदेश में आगमन पर हेलीपैड पर पहुंच कर स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications