Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल में आमजन के साथ की मॉर्निंग वॉक, मतदान करने का किया आग्रह
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल स्थित अटल पार्क में आमजन के साथ मॉर्निंग वॉक कर उनके हाल-चाल जाने है। इस दौरान सीएम सैनी ने सभी को राम-राम कर लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज करनाल अटल पार्क में अपने परिवारजनों के मॉर्निंग वॉक की और उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर मोदी जी के प्रतिनिधि के रूप में सभी को राम-राम की और लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह भी किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल स्थित अटल पार्क में आमजन के साथ मॉर्निंग वॉक कर उनके हाल-चाल जाने है। इस दौरान सीएम सैनी ने सभी को राम-राम कर लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications