Haryana News: सीएम सैनी ने हुड्डा पर साधा निशाना, कहा-'चुनाव में उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा साहब सुबह से लेकर शाम तक झूठ बोलते हैं। पिछले बार भी उनकी पार्टी 10 की 10 सीट हार गई थी और इस बार भी लोकसभा की सीटें कमल के फूल को मिलेगा। उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। हमें जबरदस्त सहयोग मिल रहा है और लोग मोदी की मजबूती के लिए वोट करेंगे।
सीएम सैनी ने कहा कि हुड्डा साहब तो झूठ बोलते हैं। सुबह उठकर झूठ बोलना शुरू करते हैं। शाम को बिस्तर पर नहीं जाते तब तक झूठ बोलते रहते हैं। पिछले चुनाव में 10 की 10 सीटें उनकी पार्टी हार गई थी। इस बार भी लोकसभा की 10 की 10 सीटें कमल के फूल पर जीतेगी। उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। क्योंकि वह झूठ बोलते हैं। जनता का जबरदस्त सहयोग मिल रहा है। जनता का आशीर्वाद हमारी पार्टी को मिल रहा है। लोग घरों से बाहर निकाल के वोट करेंगे। लोग राष्ट्रहित और मोदी की मजबूती के लिए वोट करेंगे।

आपको बता दें कि हरियाणा में लोकसभा के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के दौर शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा की धरती पर दो जनसभाएं कर हुंकार भारी है। प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हुड्डा पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications