Haryana News: सीएम सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'लोगों की समस्याएं खत्म करने में नाकाम रहे'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह कोई छोटा चुनाव नहीं है। यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। जो देश की दिशा तय करेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया में नई राह बनाई है। कांग्रेस ने 55-60 वर्षों तक देश पर शासन किया। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा और कांग्रेस उन्हें हल करने में विफल रही।

सीएम सैनी ने कहा कि यह छोटा चुनाव नहीं है। यह महत्वपूर्ण चुनाव है। यह देश की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। पिछले 10 वर्षों में देश ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में एक नया रास्ता बनाया है। देश विकास की गति पर और तेजी से आगे बढ़े। इसके लिए हमने कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को बड़े बहुमत से जिताकर नरेंद्र मोदी के पास भेजना है। मुझे खुशी है मैं पिछली बार 2019 में जब कुरुक्षेत्र में आया था। आप लोगों का भरपूर आशीर्वाद और सहयोग मिला था। पिछले 10 वर्षों में देखते ही देखते कुरुक्षेत्र भी बदला है और प्रदेश भी बदला है। प्रदेश के साथ पूरा देश भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदला है।

cm saini

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कुरुक्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य हुए हैं। सीएम सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55-60 वर्षों तक देश पर शासन किया है। लोग समस्याओं से जूझते रहे। लेकिन समस्याओं का समाधान करने में वे नाकाम रहे हैं। लेकिन पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने कुरुक्षेत्र में हर संभव विकास करने का काम किया है। हमारी सरकार ने लोगों के जीवन को सरल करने का काम किया है। सीएम सैनी ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कुरुक्षेत्र को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+