Haryana News: पीएम मोदी की ध्यान साधना पर बोले सीएम सैनी, कहा-'विकसित भारत का संकल्प अब सिद्धि की ओर'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी की इस ध्यान साधना पर कहा कि स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चलते हुए विकसित भारत बनाने का संकल्प अब अपनी सिद्धि की ओर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता के सच्चे साधक हैं। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की साधना को ही समर्पित रहा है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के लोग बाधक हैं लेकिन इस देश की जनता साधक के साथ है। स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चलते हुए विकसित भारत बनाने का संकल्प अब अपनी सिद्धि की तरफ है। 1 जून को देश की जनता इस संकल्प पर अपनी आखिरी मुहर लगा देगी। हरि की भूमि हरियाणा के ढाई करोड़ लोग इस संकल्प की पूर्ति के लिए अनवरत मोदी के साथ हैं।'

आपको बता दें कि जहां स्वामी विवेकानंद ने साधना की थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधनारत है। भारत के सुदूर दक्षिण तक कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री ध्यानमग्न हैं। प्रधानमंत्री कल फाइनल वोटिंग के दिन तक ध्यान में रहेंगे।
कन्याकुमारी में मौजूद शिला पर बैठकर कभी जगतगुरु स्वामी विवेकानंद ने भी ध्यान लगाया था और अब इसी शिला पर पीएम मोदी ध्यान लगा रहे हैं। जिससे यह आकर्षण का केंद्र बन गई है। माना जाता है कि स्वामी विवेकानंद के जीवन में समंदर के बीच उभरी इस शिला का महत्व वही था। जो गौतम बुद्ध के लिए सारनाथ का था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी की इस ध्यान साधना पर कहा कि स्वामी विवेकानंद के दिखाए रास्ते पर चलते हुए विकसित भारत बनाने का संकल्प अब अपनी सिद्धि की ओर है।












Click it and Unblock the Notifications