Haryana News: किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर बोले सीएम सैनी, कहा-'कांग्रेस में कई नेताओं का दम घुट रहा'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वे कांग्रेस में बहुत वरिष्ठ नेता थी। लेकिन कांग्रेस में जो परिवारवाद पनप रहा था। परिवारवाद के कारण दीपेंद्र सिंह हुडा अपने बेटे को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं। जैसे पूरी की पूरी कांग्रेस राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं। इससे बड़े नेताओं का अहित हो रहा था। अभी कांग्रेस के और भी कई बड़े नेता हैं। जिनका दम वहां घुट रहा है। वे भी सोच रहे हैं कि हम यहां से कैसे बाहर निकलें।
सीएम सैनी ने कहा कि मैं किरण चौधरी का भाजपा परिवार में बहुत स्वागत करता हूं। उनका परिवार बहुत बड़ा है। इस परिवार ने प्रदेश की मजबूती के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किरण चौधरी के पति ने हरियाणा प्रदेश में मजबूती से काम किया है। कांग्रेस को उन्होंने मजबूत करने का काम किया। वे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रही हैं। विपक्ष की नेता भी रही है। हरियाणा में लगातार मंत्री भी रही हैं। कांग्रेस के कई राज्यों की प्रभारी भी रही है। बहुत वरिष्ठ नेता थी। लेकिन कांग्रेस के अंदर जो परिवारवाद पनप रहा था।

उन्होंने आगे कहा कि परिवारवाद के चलते भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे को प्रोजेक्ट करने में लगे हुए हैं। जिस तरह पूरी कांग्रेस राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने में लगी हुई है। इसी तरह से यहां भी हुड्डा अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हुए थे। इससे कांग्रेस नेताओं का अहित हो रहा था। उनका दम घुट रहा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर के भाजपा ज्वाइन की है। कांग्रेस के और भी कई बड़े नेताओं का दम घुट रहा है। वह भी सोच रहे हैं कि हम कैसे यहां से निकाल सकते हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई किरण चौधरी की गिनती हरियाणा के बड़े नेताओं में होती है। किरण चौधरी हरियाणा की तोशाम विधानसभा से विधायक है। वह हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी बंसीलाल की बहू है। किरण चौधरी के साथ उनकी बेटी श्रुति चौधरी भी राजनीति में सक्रिय है। लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी बेटी को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से किरण चौधरी की नाराजगी बढ़ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications