Haryana News: करनाल में बोले सीएम सैनी, कहा-'देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ सकता'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि करनाल के लोगों का जो प्यार हमें मिला है। मैं उससे अभिभूत हूँ। चुनाव के दौरान मुझे राज्य के अलावा देश के अन्य भागों में भी जाना पड़ रहा है। 25 मई को जब वोटिंग होगी तो उस दिन करनाल के लोग बड़ी संख्या में हमारी डबल इंजन सरकार को अपना वोट देंगे।

सीएम सैनी ने कहा कि जनता द्वारा दिया गया एक-एक वोट मोदी जी और उन्हें ताकत देगा। हमारी सरकार ने हमेशा गरीबों की मजबूती के लिए काम किया है। किसानों के लिए योजनाएं बनाई है। देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ सकता है। ना कि कांग्रेस या राहुल गांधी के नेतृत्व में। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा बेवजह हाथ पैर मार रहे हैं। क्योंकि पार्टी के अंदर उन्हें जिंदा रहना है।

cm saini

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश में अगर किसी महिला के साथ कुछ हो जाता है तो प्रियंका वाड्रा गांधी और घमंडियां गठबंधन के लोगों के मुंह पर ताला लग जाता है। यह उनके दोहरे चेहरे हैं। एक चेहरा वह है। जहां किसी अन्य प्रदेश में कुछ हो जाता है तो परिवार सहित लोगों को उकसाने का काम करते हैं। लोग इस बात को समझते हैं कि जब उनके राज्य में कुछ होता है तो उनकी जुबान पर ताले लग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह लोग भ्रष्टाचार करने का काम करते हैं और उनकी नीतियां देश को कमजोर करने वाली है। एक महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और सांसद पर अगर मुख्यमंत्री के घर में मारपीट हो जाती है तो महिला कहां सुरक्षित है। जब अपने नेताओं से उसे इंसाफ नहीं मिला तो उसे शिकायत दर्ज करानी पड़ी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा संगठन 24 कैरेट शुद्ध सोना है और हमारे कार्यकर्ता चौधरी है। 4 तारीख के बाद वह फिर चौधरी होंगे। उन्होंने कहा कि वह 4 तारीख के बाद फिर से लोगों के काम कराएंगे। अधिकारियों को काम करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+