Haryana News: झज्जर में बोले सीएम सैनी, कहा-'कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार के मामले में बदनाम किया'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार के मामले में दुनिया में बदनाम करने का काम कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन ने किया है। लेकिन PM मोदी ने इन 10 वर्षों में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने और देश को विकास की एक नई धूरी देने का काम किया है। लोग तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। मैं लोगों से आग्रह करूंगा कि वे इस लोकतंत्र में पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने देश को भ्रष्टाचार के मामले में दुनिया में बदनाम करने का काम किया है। लेकिन पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में दुनिया भर में देश का सम्मान बढ़ाया है। देश को एक नई धुरी देने का काम किया है। इसकी चर्चा आम आदमी करता है। आने वाले समय में हरियाणा की 10 की 10 सीटें जिताकर भाजपा की झोली में देंगे। बड़े अंतर के साथ चुनाव जीत कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है। मैं तीसरी बार रोहतक आया हूं। लोगों में जोश और उत्साह है। मैंने नामांकन के दौरान यह जोश और उत्साह देखा है। लोकसभा चुनाव के दौरान ऐतिहासिक रैलियां हो रही है। रोहतक में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा 5 लाख के बड़े अंतर के साथ चुनाव जीतेंगे। अरविंद शर्मा रोहतक से पांचवीं बार चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम कर रहे हैं।
सीएम सैनी ने रोहतक के लोगों को आभार करते हुए कहा कि आइए मिलकर के इस भारत के विकास में अपना योगदान दें। गर्मी का मौसम है। लेकिन इस गर्मी में भी एक-एक वोट को घर से निकलकर मतदान करना होगा। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इस लोकतंत्र के पर्व के लिए गर्मी के मौसम में भी घर से बाहर निकले। अपने पड़ोसियों, परिजनों, मित्रों के साथ जाकर मतदान करें। इस लोकतंत्र के पर्व में हर व्यक्ति की हिस्सेदारी हो। हमारे देश का लोकतंत्र बहुत पवित्र है। देश की ऊंचाई के लिए देश को आगे ले जाने के लिए मतदान जरूर करें।












Click it and Unblock the Notifications