Haryana News: सोनीपत के बरोदा में बोले सीएम सैनी, कहा-'कांग्रेस के पास नीयत और निति नहीं'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में कहा कि कांग्रेस के पास में नीयत है और ना ही नीति है। कांग्रेस भाईचारा बिगाड़कर वोट मांग रही है। कांग्रेस सरकार में जनता को न पर्याप्त बिजली मिल पा रही थी और ना ही गैस सिलेंडर। भाजपा सरकार ने जनता की परेशानी को दूर किया है। शहर से लेकर गांव तक पर्याप्त बिजली दी है। गैस सिलेंडर के लिए अब लाइनों में नहीं लगना पड़ता है।

सीएम सैनी मंगलवार को बरोदा हलके के गांव बाली ब्राह्मणान में आयोजित विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आने वाली 25 मई को लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजय संकल्प रैली से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करते हुए अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार के नारे लगाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर था।

cm saini

उन्होंने कहा कि देश के विकास की किसी को चिंता नहीं थी। एक रुपए में से 15 पैसे ही जनता तक पहुंच रहे थे। भाजपा सरकार में सबसे पहले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। जिससे मोदी सरकार पर जनता का भरोसा बढ़ा है। इस दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, महिपाल ढांडा, योगेश्वर दत्त, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, संतोष अहलावत, शुभकरण चौधरी, जसबीर दोदवा, प्रदीप सांगवान, रामफल चिड़ाना, निशांत छोक्कर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+