Haryana News: करनाल में बोले सीएम सैनी, कहा-'हर रोज लोगों का नरेंद्र मोदी के प्रति ग्राफ बढ़ रहा'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों में बहुत उत्साह है। आज पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र में पीएम मोदी की नीतियों को समर्थन मिल रहा है। अब लोगों ने इस बात का आंकलन करना शुरू कर दिया है कि दो विचारधाराएं हैं। एक घमंडिया गठबंधन है। जिसके नेता भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी विकसित भारत की बात करते हैं। वे गरीब, महिला, युवा सबकी चिंता करते हैं। हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा की सीटें हम जीतेंगे।
सीएम सैनी ने कहा कि लोगों का हर रोज मोदी जी के प्रति ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश में लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को फॉलो कर रहे हैं। अब लोगों ने दो विचारधाराओं को लेकर आंकलन करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि एक घमंडिया गठबंधन है। जो भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा हुआ है। उन पर भ्रष्टाचार को लेकर मुकदमे दर्ज है। उनका नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है। इस देश में एक ही व्यक्ति मजबूत है। जो देश को विकसित भारत की तरफ ले जाने का माद्दा रखता है। वह नरेंद्र मोदी है। वह गरीब की भी चिंता करते हैं। किसान की भी चिंता करते हैं। महिला की भी चिंता करते हैं। युवाओं के बीच चिंता करते हैं। उसी का परिणाम है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। लोगों का उत्साह और जोश नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ता जा रहा है। हरियाणा में 10 के 10 कमल के फूल खिलेंगे। एक करनाल विधानसभा का फूल खिलेगा। यह 11 कमल के फूल नरेंद्र मोदी के पास जाएंगे। देश और तेजी से आगे बढ़ेगा।
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications