Haryana News: सीएम सैनी ने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने, जन्मदिन पर पैर छूकर दी बधाई
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जन्मदिन के अवसर पर आवास पर जाकर मुलाकात कर बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन के पुरोधा हरियाणा के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से आज उनके जन्मदिन के अवसर पर भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हो।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज जन्मदिन हैं। पूर्व सीएम खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जन्मदिन के अवसर पर आवास पर जाकर मुलाकात कर बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications