Haryana News: सीएम सैनी पहुंचे गंगा शंकर मिश्र के घर, निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों को दी सांत्वना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरएसएस के हरियाणा प्रांत संघ प्रमुख गंगा शंकर मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दी। सीएम सैनी रविवार की देर शाम स्वर्गीय मिश्र के सेक्टर-8, फरीदाबाद स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन संघ और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मिश्र का जीवन अनुकरणीय रहा है।
मुख्यमंत्री सैनी के साथ हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर और अजय गौड़ सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।













Click it and Unblock the Notifications