Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल में गुरुद्वारा मंजी साहिब में टेका मत्था, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मैंने करनाल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में मत्था टेका। आज हरियाणा में छठे चरण के चुनाव के लिए वोट हैं। मैंने महादेव के दर्शन भी किए है। मैं हरियाणा की जनता से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में आएं और लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें। पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हुआ है। भारत ने पिछले 10 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
सीएम सैनी ने कहा कि आज करनाल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा मांजी साहिब में शीश नवाने का मौका मिला है। हरियाणा में छठे चरण का मतदान है। जिस भूमि पर गुरु नानक देव जी ने खुद आकर 2 महीने तक कड़ी तपस्या की। समाज को एक रास्ता दिखाया। उस भूमि पर आकर मुझे शीश नवाने का मौका मिला है। मैंने महादेव के मंदिर में भी दर्शन किए हैं। मैं देशवासियों के सुख समृद्धि की कामना करता हूं। इस मौके पर मैं प्रदेश वासियों से अपील करता हूं कि घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रहित और लोकतंत्र की मजबूती के लिए आप अपने परिवार सहित शत प्रतिशत मतदान डालिए। जिससे देश विकास की ऊंचाइयों पर आगे बढ़ सके। जितना मतदान करेंगे। देश उतना ही सशक्त और मजबूत होकर आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में एक नया भारत बना है। देश का चौमुखी विकास हुआ है। देश ने बड़ी गति से विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। देश की समस्याओं का भी पिछले 10 वर्षों में समाधान हुआ है। चाहे धारा 370 हो, चाहे नॉर्थ ईस्ट में वोडो की समस्या हो, चाहे राम मंदिर का दिव्य और भव्य निर्माण हो। लंबे समय से कांग्रेस जिस पर राजनीति करती थी। पीएम मोदी ने उसे राजनीति पर विराम लगाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications