Haryana News: सीएम सैनी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात, सीएमआर पर किया ऐसा स्वागत
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर उनका स्वागत किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचने पर स्वागत किया। अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया की नामांकन जनसभा में साथ शामिल होंगे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। राजस्थान में पहले और दूसरे चरण में मतदान संपन्न हो गया है। अब राजस्थान के नेताओं को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर उनका स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications