Haryana News: सीएम सैनी ने मुख्यमंत्री आवास पर आमजन से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे अपने परिवारजनों का हाल-चाल जाना।उनके द्वारा जो भी विषय मेरे संज्ञान में लाए गए मौके पर ही अधिकारियों को निवारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो गए हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। अब सीएम सैनी पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी है।












Click it and Unblock the Notifications