Haryana News: सीएम सैनी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की मुलाकात, बागेश्वर धाम बालाजी से की यह प्रार्थना
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'कुरुक्षेत्र में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बागेश्वर बालाजी का आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे यही प्रार्थना करता हूं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश में अगले छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया है।












Click it and Unblock the Notifications