Haryana News: सीएम सैनी ने बूथ चलो अभियान के तहत आमजन से की मुलाकात, भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बूथ चलो अभियान के तहत करनाल में आमजन से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जन-जन में है उत्साह फिर एक बार मोदी सरकार। आज बूथ चलो अभियान के निमित्त अपने करनाल के परिवारजनों से भेंट कर आने वाली 25 मई को भाजपा के पक्ष में वोट कर मोदी जी को जितवाने का आग्रह किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बूथ चलो अभियान के तहत करनाल में आमजन से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।\












Click it and Unblock the Notifications