Haryana News: सीएम सैनी ने भाजपा के जिला अध्यक्षों के साथ की बैठक, संगठनात्मक विषयों पर किया संवाद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेश भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजनाओं एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक संवाद कर जरूरी दिशा निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर हरियाणा भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजनाओं एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक संवाद कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। सातवें दौर का मतदान कल यानि 1 जून को होना है। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। सीएम सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेश भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजनाओं एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक संवाद कर जरूरी दिशा निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications