Haryana News: सीएम सैनी का करनाल में हुआ भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री ने आभार जताते हुए कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान सीएम सैनी का भव्य स्वागत हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज करनाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहा। करनाल के मेरे परिवारजन डॉ.ध्रुव, संदीप गुप्ता, कृष्ण लाल तनेजा, युगेश भुगडा और सुरेंद्र राणा और उनकी टीम ने जो स्वागत किया उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से यह निश्चित है कि करनाल विधानसभा और लोकसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। सीएम सैनी करनाल विधानसभा से उपचुनाव भी लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान सीएम सैनी का भव्य स्वागत हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications