Haryana News: सीएम सैनी ने प्रदेश के 83 हजार 633 लाभार्थियों को दिया 100 करोड़ का लाभ, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि केन्द्र और हरियाणा की डबल इंजन की सरकार असल मायने में गरीब हितैषी है और गरीब को आर्थिक रूप से मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कांग्रेस की सरकार में गरीबों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। बिचौलियों व कमिश्नखोरों की मनमानी चलती थी। लेकिन उनकी सरकार में न कोई बिचौलिया है। न कट, न कमीशन और न ही किसी सिफारिश के लिए चक्कर काटने की जरूरत है। योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों के खातों में पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह पानीपत की अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन, डॉ. भीम राव अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

cm saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने इन तीनों महत्वकांक्षी योजनाओं के 83 हजार 633 लाभार्थियों को 100 करोड़ 68 लाख रुपए से अधिक की राशि का लाभ दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 75,330 नए लाभार्थियों को पेंशन के रूप में 22.59 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। इसी तरह से डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 2003 लाभार्थियों को 15.09 करोड़ रुपए की सहायता राशि मकान मरम्मत के लिए जारी की गई है। इसी प्रकार से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 100-100 वर्ग गज के 6,300 लाभार्थियों को अधिकार पत्र एवं 1-1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता के पत्र प्रदान किए। ऐसे लाभार्थियों को लगभग 63 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गरीब व्यक्ति का बिजली का बिल जीरो करने का लक्ष्य है। हैप्पी योजना के तहत गरीबी परिवारों के प्रत्येक सदस्य को प्रति वर्ष एक हजार किलोमीटर तक की मुफ्त रोडवेज यात्रा का लाभ दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का विस्तार कर चिरायु हरियाणा योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का अंत्योदय परिवारों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों को बेटी की शादी में दिक्कत न हो। इसलिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना चलाई हुई है। इसके तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपए तक शगुन दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मई 2022 में वृद्धावस्था सम्मान भत्ते को प्रो-एक्टिव मोड पर शुरू किया था। तब से अब तक 2 लाख 32 हजार वृद्धजनों का भत्ता स्वचालित किया गया है। इसी के तहत आय सीमा 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए वार्षिक की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में केवल 1,000 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलती थी। लेकिन अब उनकी सरकार ने इसे बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह किया है। इस समय प्रदेश में सरकार द्वारा 20 लाख से अधिक बुजुर्गों को 605 करोड़ रुपए की राशि प्रतिमाह प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री नाय़ब सिंह ने कहा कि हर गरीब व्यक्ति के सिर पर छत देने के सपने को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 63 हजार परिवारों को मकान दिए गए हैं। 16 हजार मकान निर्माणाधीन हैं। जिनकी चाबी जल्द ही लाभर्थियों को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि मकान की मरम्मत के लिए डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपए तक की राशि लाभार्थी को दी जाती है। आज ही डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के 2,003 लाभार्थियों को 15.09 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है।

हरियाणा के विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार 60 साल में गरीबों का भला नहीं कर पाई। भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में ही गरीबों का भला कर दिया है। हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता झूठ बोलकर गरीबों को बरगला रहे थे कि भाजपा सरकार आएगी तो संविधान बदल देगी। लेकिन अब जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है। जनता अब कांग्रेस नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाली है।अब हर गरीब को इलाज मिल रहा है। उन्हें इलाज के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ता है। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बिशम्बर सिंह और पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, सभी के लिए आवास विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+