Haryana News: सीएम सैनी ने महाविजय संकल्प रैली के सफल आयोजन पर जताया आभार, कार्यकर्ताओं से कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना में पीएम नरेंद्र मोदी की महाविजय संकल्प रैली के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज गोहाना में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाविजय संकल्प रैली को संबोधित किया। विकसित भारत के निर्माण में हमारे रोहतक और सोनीपत के धाकड़ जवानों,खिलाड़ियों और किसानों का बहुमूल्य योगदान है। प्रधानमंत्री मोदी सदैव ये मानते हैं कि उन्होंने हरियाणा की रोटी खाई है और हरियाणा के संस्कार भी उनमें हैं। प्रधानमंत्री जी 24×7 भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उनके इस आह्वान को हमारी सोनीपत और रोहतक की जनता ने स्वीकार किया, इसलिए इन दोनों सीटों पर एक बार फिर कमल खिलना निश्चित है और हमारे सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी
मोहन लाल बड़ौली और रोहतक लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं और परिवारजनों का महाविजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए आभारी हूं।'

cm saini

आपको बता दें कि हरियाणा में लोकसभा के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के दौर शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती पर शनिवार को दो जनसभाएं कर हुंकार भारी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना में पीएम नरेंद्र मोदी की महाविजय संकल्प रैली के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+