Haryana News: सीएम सैनी ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोदी 3.0 कैबिनेट में गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना एवं सांस्कृतिक मंत्री एवं फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल को सहकारिता राज्य मंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मोदी 3.0 केंद्रीय कैबिनेट में गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना एवं सांस्कृतिक मंत्री एवं फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल को सहकारिता राज्य मंत्री बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। मोदी कैबिनेट की पहली बैठक भी आयोजित हो चुकी है। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। हरियाणा के करनाल से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भारत सरकार में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बनाया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोदी 3.0 कैबिनेट में गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना एवं सांस्कृतिक मंत्री एवं फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल को सहकारिता राज्य मंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications