Haryana News: सीएम सैनी ने मिर्जापुर में परिवार के साथ डाला वोट, लोकतंत्र के महापर्व को लेकर कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाल दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी और परिवार के सदस्यों के साथ गांव मिर्जापुर नारायणगढ़ में मतदान किया। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी भी नजर आ रही है। सीएम सैनी ने लोगों को भारी संख्या में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता को इस पर्व में लोकतंत्र की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट करना चाहिए।

सीएम सैनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में विकास हुआ है। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बड़ा है। देश के साथ हरियाणा ने भी पिछले 10 सालों में विकास किया है। आज हर क्षेत्र में भारत आगे है। हरियाणा भी तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है। 10 सालों में सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम हुआ है। हरियाणा में मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, एक्सप्रेसवे, किसानों की मजबूत स्थिति, गरीबों को आयुष्मान कार्ड का अधिकार देना हो, चाहे गैस कनेक्शन हो या 50 करोड़ लोगों को देशभर में जनधन खाता खोले गए। 10 सालों में हर गरीब वर्ग का साथ भाजपा ने दिया है। इसलिए देश के हर व्यक्ति मोदी को चाहता है। जिसके चलते हरियाणा में 11 कमल के फूल खिलाकर हरियाणावासी अपना फर्ज अदा करेंगे।

cm saini

आपको बता दें कि करनाल लोकसभा में सबसे ज्यादा पंजाबी वर्ग 2 लाख से ऊपर वोटर है। इसके बाद जाट और रोड़ बिरादरी के करीब दो-दो लाख वोटर है। चौथे नंबर पर ब्राह्मण समाज के करीब डेढ़ लाख वोटर है। पांचवें नंबर पर जाट सिख है। जिनकी वोट संख्या करीब 92 हजार है। छठे नंबर पर राजपूत मतदाता है। जिनकी संख्या करीब 80 हजार है। सातवें नंबर पर महाजन है। जिनकी संख्या करीब 75 हजार है। करनाल लोकसभा में यह मुख्य जातियां हैं। जिनका ज्यादा वोट बैंक है। बाकी अन्य समाज के मतदाता भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+