Haryana News: सीएम सैनी रोहतक में खेल गौरव पुरस्कार समारोह में हुए शामिल, युवा खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में आयोजित खेल गौरव पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज रोहतक में आयोजित हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहा। इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। देश में खेलों को बढ़ावा देने में भी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अद्वितीय भूमिका निभाई। खेलो इंडिया, खेल महाकुंभ जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स उनकी ही सोच हैं, जिनसेे आज युवा खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा को साबित करने के भरपूर अवसर मिल रहे हैं। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक हूडा और स्वीटी बूरा और उनकी टीम का अभिनंदन।'

cm saini

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश में अगले छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में आयोजित खेल गौरव पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+