Haryana News: सीएम सैनी और सतीश पूनिया ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में आयोजित खेल गौरव पुरुस्कार समारोह में प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए। जिन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने देश-दुनिया में तिरंगे का मान बढाने वाले ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी, द्रोणाचार्य अवॉर्डी, भीम अवॉर्डी सहित विभिन्न अवॉर्डों से सम्मानित खिलाड़ियों को हरियाणा खेल गौरव पुरुस्कार से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारत माता का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करना और उनसे संवाद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को खेलों में मिलने वाले 50 फीसदी मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। हरियाणा सरकार ने युवाओं के लिए ऐसी खेल नीति बनाई है। जिससे गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में खिलाड़ी अपना कौशल दिखाकर मेडल जीत रहे हैं। खिलाड़ियों के मेडल लाने से प्रदेश का मान भी बढ़ता है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2036 में भारत में ओलंपिक खेल करवाने की योजना बना रहे हैं। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को और मजबूती मिलेगी। सैनी ने हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार कार्यक्रम में कहा कि ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार नौकरियों के साथ-साथ 4.50 करोड़ से 6 करोड़ रुपए तक नकद पुरस्कार देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य में खिलाड़ियों के लिए और भी अधिक बेहतर करेगी।

satish punia

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। हरियाणा की खेल नीतियां देश में पहले नंबर पर है। सोनीपत में खेल यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रदेश सरकार खेल नीति बनाकर जीरो ग्राउंड से लेकर ओलंपिक खेलों में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों का पूरा सहयोग कर रही है। खिलाड़ियों की समस्या को लेकर सरकार संवेदनशील है। चार जून को आचार संहिता खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार समारोह में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी प्रदेश और देश की शान एवं ताकत हैं। यह हरियाणा की ताकत है। देश में जवानों के बाद दूसरी शान खिलाड़ी ही है। आज यहां प्रदेश की शान हमारे सामने बैठी है। इन खिलाड़ियों ने दुनिया में हरियाणा का नाम चमकाया और देश के तिरंगे की शान बढ़ाई है। ये सभी खिलाड़ी हमारा स्वाभिमान हैं। आज हम चुनाव की आचार संहिता से बंधे हुए हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही प्रदेश सरकार और भारत सरकार खिलाड़ियों की पैरोकारी करेगी और पूरा मान सम्मान देगी। हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री नायब हैं और खिलाड़ी नायाब हैं। इसलिए आप सभी धर्म, पंथ और जाति से ऊपर उठकर देश के तिरंगे के लिए काम करें। देश के तिरंगे का मान बढ़ाएं।

नायब सिंह सैनी और सतीश पूनिया ने भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड्डा, महिला बॉक्सर एवं वर्ल्ड चैंपियन स्वीटी बूरा, ओलंपियन बबीता फोगाट, द्रोणाचार्य अवार्डी रामबीर खोखर, द्रोणाचार्य अवार्डी नरेंद्र सैनी, अर्जुन अवार्डी राममेहर सिंह, अर्जुन अवार्डी दीपक पुनिया, अर्जुन अवार्डी पूजा कादियान, अर्जुन अवार्डी साक्षी पूनिया, ध्यानचंद अवार्डी मनोज कुमार, भीम अवार्डी शिवानी कटारिया, भीम अवार्डी जैयंती पाठक, भीम अवार्डी कविता गोयत, भीम अवार्डी सोनिया चहल, भीम अवार्डी निशा, रीतिका हुड्डा, वंशज, निक्की, रीतिक दहिया, कोच मनदीप, दिनेश कुमार, अमनप्रीत, जगमाल नरवाल समेत कई खिलाड़ी और कोच इत्यादि खेल हस्तियों को सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+