Haryana News: सीएम सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने किया रोड़ शो, कार्यकर्त्ता नाचते गाते पहुंचे पर्चा भरने
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड़ शो कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'दोपहर थी आसमान तप रहा था पर करनाल वासियों के प्रेम की छांव हमारे सिर पर थी। आज की जनसभा और नामांकन यात्रा में आप सभी का उत्साह अभूतपूर्व था। ऐसे ही सदा आशीर्वाद बनाए रखना और मनोहर लाल खट्टर और मुझे शक्ति देते रहना। मैं एक बात का विश्वास दिलाना चाहता हूं कि सदा सर्वदा के लिए हर पल आपकी सेवादारी में सेवक के नाते उपस्थित रहूंगा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। सीएम सैनी ने करनाल विधानसभा उपचुनाव और पूर्व सीएम खट्टर ने लोकसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो कर मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications