Haryana News: सीएम सैनी ने कैथल के पुंडरी में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल के कपिस्थल स्थित पुंडरी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'कपिस्थल (कैथल) के पुंडरी की सफल विजय संकल्प रैली ने नवीन जिंदल के विजय रथ को एक नई ऊर्जा दी है। यहां के लोगों ने मोदी जी के नेतृत्व को सदैव अपने आशीर्वाद से संवारा है।कांग्रेस की 4 पीढ़ी केवल 'गरीबी हटाओ' का नारा देती रही,लेकिन मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। एक बार फिर 400 पार के साथ मोदी जी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को संकल्पित हैं।सफल आयोजन के लिए हमारे वरिष्ठ नेता वेदपाल एडवोकेट और उनकी टीम का अभिनंदन।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल के कपिस्थल स्थित पुंडरी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications