Haryana News: सीएम सैनी ने पंचकूला में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, बंतो कटारिया के लिए किया रोड़ शो
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में रोड़ शो किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पंचकूला में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली और रोड शो ने साफ कर दिया है कि जन विश्वास मोदी जी के साथ है। लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया जी के समर्थन में आपका जज्बा विजय को ऐतिहासिक बनाने वाला है। I.N.D.I गठबंधन के सभी झूठे वादों की एक बार फिर हवा निकलने वाली है। रैली और रोड शो को सफल बनाने के लिए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी और उनकी पूरी टीम का अभिनंदन।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। सीएम सैनी करनाल विधानसभा का उपचुनाव भी लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में रोड़ शो किया है।












Click it and Unblock the Notifications