Haryana News: सीएम सैनी ने नांगल चौधरी में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे मत
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नांगल चौधरी में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया है। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि नांगल चौधरी में भाजपा और मोदी जी की नीतियों को अभूतपुर समर्थन है। दक्षिण हरियाणा के इस इलाके में डबल इंजन की सरकार आने के बाद ही तेल और तक पानी पहुंचा है। बाजरे की भरपूर खरीद हुई और मेरिट पर इस इलाके के बच्चे सरकारी नौकरी लगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही सुशासन दे सकती है। शांति भी दे सकती है। समानता और न्याय भी दे सकती है। सीएम सैनी ने आगे कहा कि नांगल चौधरी सहित भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के मेरे परिवारजन इस बार मतदान और जीत का नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं। लोकसभा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह की जीत निश्चित है।

इस दौरान सीएम सैनी ने विजय संकल्प रैली के सफल आयोजन के लिए हरियाणा सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. अभय सिंह यादव और उनकी टीम का आभार भी जताया है।
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर धर्मवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नांगल चौधरी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications