Haryana News: सीएम सैनी ने लाडवा में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लाडवा में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'लाडवा की विजय संकल्प रैली ने I.N.D.I गठबंधन के इरादों और दुष्प्रचार दोनों को करारा जवाब दिया है। एक तरफ शराब घोटाले के लाभार्थियों का यहां प्रतिनिधि है तो दूसरी तरफ उनके सहयोग में तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की चैंपियन कांग्रेस है। कुरुक्षेत्र धर्म-धरा है यहां के लोग सदैव सत्य और न्याय का साथ देते हैं। जेल में बंद सिद्ध भ्रष्टाचारियों को पहचानते हैं। नवीन जिंदल के हाथ में कमल थमाकर मोदी जी को मजबूत करें कुरुक्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय नक्शे पर लाने का काम भाजपा कर रही है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लाडवा में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications